डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने थाना बादलपुर का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का
जायजा लिया। साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मेस, बैरक और मालखाने का निरीक्षण किया गया। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, साफ-सफाई, रिकॉर्ड के बेहतर रखरखाव और आगंतुकों की सुविधाओं पर जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों की आर्म्स हैंडलिंग भी जांची गई। अधिकारियों को जनता से मृदु व्यवहार और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए
#पुलिस दर्पण न्यूज
