दर्दनाक हादसा:
दूध लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग को डंपर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत।
नूरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग रामकुंवर शर्मा की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वह ग्राम धौलागढ़ से साइकिल पर दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। धौलागढ़-धामपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
