ज्ञान भारती संस्था की सराहनीय पहल: ग्रामीणों को कराया अयोध्या धाम दर्शन, संस्कृति और सद्भावना का दिया संदेश।
रिपोर्ट- ललित शर्मा (पुलिस दर्पण)
पीलीभीत।जनपद में समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक जागरूकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ज्ञान भारती संस्था, कैंचूटांडा अमरिया द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संस्था के यात्रा और टूर और पिकनिक खर्च कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को अयोध्या धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के लिए रवाना किया गया।

ज्ञान भारती संस्था के सहयोग से ग्राम चांद दांडी मकरंदपुर, पोस्ट खुंडारा, ब्लॉक ललौरीखेड़ा, जिला पीलीभीत निवासी राजकुमारी, वीरपाल, हेमलता एवं मिथिलेश कुमारी सहित ग्राम सैदपुर कचनारी, पोस्ट कुडरा कोठी, ब्लॉक रिछा, जिला बरेली के यात्रियों को बरेली जंक्शन से अयोध्या धाम के लिए शुभारंभ किया गया।
संस्था की ओर से यात्रियों को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम के दर्शन एवं धार्मिक-पर्यटन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। यात्रियों के आने-जाने, यात्रा व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ज्ञान भारती संस्था द्वारा की गई।
संस्था का उद्देश्य है कि धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के भ्रमण से समाज में सकारात्मक सोच का विकास हो तथा राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सुख-शांति और सद्भावना का वातावरण मजबूत हो। ज्ञान भारती संस्था की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
