अयोध्या में एक और नई पुलिस चौकी की सौगात, बीकापुर क्षेत्र में बनेगी अस्थायी गुन्धौर चौकी
अयोध्या ।
जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर थाना कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के अंतर्गत अस्थायी नवीन पुलिस चौकी गुन्धौर के गठन का आदेश जारी किया गया है।
नई चौकी बनने से क्षेत्र में पुलिस की त्वरित पहुंच बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन को बेहतर पुलिसिंग सुविधा मिल सकेगी। गुन्धौर चौकी के अंतर्गत कुल 14 गांवों को शामिल किया गया है।
गुन्धौर चौकी क्षेत्र में शामिल गांव:
हरिदासपुर, रहेट, पूरे बजाज, दशरथपुर, जैनपुर, गुन्धौर, बबुरिहा कौंधा, भावापुर नेवादा, तोरोमाफी दराबगंज, सोनखरी, पातूपुर, शेरपुर खपरैला, जेरूवा और वासुदेवपुर।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि नई चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने और जनता की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
