बिजनौर । चांदपुर में रामगंगा पोषक नहर में डूबे एक युवक का 48 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को युवक ने एक युवती के साथ नहर में छलांग लगाई थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती को बचा लिया गया था, लेकिन युवक लापता है।

युवक की तलाश में पीएसी की मुरादाबाद कंपनी जुटी हुई है। पहले मुरादाबाद और बदायूं की दो कंपनियां तलाश कर रही थीं, जिनमें से एक वापस जा चुकी है। घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर नहर में जाल भी लगाया गया है,लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।यह घटना शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव मंझोला बिल्लौच की है।
यह मामला बिजनौर जिले के थाना शिवाला कलां क्षेत्र का है।मंगलवार शाम एक प्रेमी जोड़े ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगाई थी।नहर में कूदने वाले लड़के की पहचान मुरादाबाद जिले के गांव भोले की मिलक निवासी करीब 24 वर्षीय बिलाल पुत्र जाकिर खां के रूप में हुई है।युवती की पहचान बिजनौर जिले के गांव मंझोला बिल्लौच निवासी करीब 19 वर्षीय सादमा पुत्री राशिद खां के रूप में हुई।
बिलाल और सादमा आपस में फुफेरे-ममेरे रिश्तेदार हैं।बिलाल का अपने मामा के घर आना-जाना था, जिसके चलते दोनों में प्रेम संबंध विकसित हो गए।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम चल रहा था,लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।
मंगलवार को बिलाल मुरादाबाद से बाइक द्वारा बिजनौर के मंझोला बिल्लौच गांव पहुंचा और युवती से मिला।इसके बाद दोनों बाइक से गांव के जंगल से गुजर रही रामगंगा पोषक नहर पर पहुंचे।वहां दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में छलांग लगा दी।
स्थानीय लोगों,युवती की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए नहर में कूदे और उसे बाहर निकाल लिया।युवती सकुशल बचा ली गई,जबकि युवक का पता नहीं चल पाया और वह नहर में डूब गया। गोताखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं।
मामले में थाना प्रभारी शिवाला कलां त्रिवेंद्र राठी ने बताया कि अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है।पीएससी की मुरादाबाद बदायूं कंपनी तलाश कर रही थी।बदायूं कंपनी जा चुकी है नहर में जाल भी लगाया गया है
पुलिस दर्पण समाचार
बिजनौर
