सहारनपुर/ फतेहपुर
दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 को देहरादून निवासी संजय कुमार पुत्र सोबरनलाल कनौजिया की तहरीर पर थाना फतेहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

तहरीर में आरोप लगाया गया था कि ग्राम मीरपुर निवासी अंकुश पुत्र रमेश काम्बोज और उसकी ताई कृष्णा पत्नी स्वर्गीय सुखवीर काम्बोज द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया तथा दहेज न देने पर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 246/26 के तहत धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में कार्रवाई शुरू की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी फतेहपुर वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 जून 2026 को आरोपी अंकुश पुत्र रमेश काम्बोज को देहरादून हाईवे पर मीरपुर जाने वाले अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
अंकुश पुत्र रमेश काम्बोज, निवासी ग्राम मीरपुर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, थाना फतेहपुर, उपनिरीक्षक सजल कुमार, हेड कांस्टेबल 851 विपिन पाठक, रिक्रूट कांस्टेबल 783 रवि कुमार
