महिला पीडीए पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, विभा चौहान ने महिला सशक्तिकरण का दिया बड़ा संदेश
पुलिस दर्पण न्यूज * लेखराज कौशल
हापुड़ / गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में आयोजित महिला पीडीए पंचायत उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान की धर्मपत्नी *विभा चौहान* ने पंचायत में पहुंचकर महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने महिला एकजुटता और जागरूकता का मजबूत संदेश दिया।

अपने संबोधन में विभा चौहान ने कहा कि महिलाओं के बिना किसी भी समाज का विकास अधूरा है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि महिलाएं घर की चौखट से निकलकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करें।
पंचायत के दौरान महिलाओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को खुलकर उठाया। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और पीडीए समाज की एकजुटता को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने सामाजिक बदलाव की इस मुहिम को आगे बढ़ाने और हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक पल तब आया जब विभा चौहान ने पंचायत में पहुंची महिलाओं को *शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।* इस सम्मान ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें समाज में अपनी भूमिका को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा दी।
महिला पीडीए पंचायत ने न केवल महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच दिया, बल्कि एकजुट होकर अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का समापन सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया, लेकिन पंचायत से निकला महिला सशक्तिकरण का संदेश लंबे समय तक क्षेत्र में गूंजता रहेगा।
