संवाददाता रूपक वर्मा
पीलीभीत। भारत विकास परिषद शाखा टाइगर रोहिलखंड प्रांत पूर्वी एनसीआर 1 द्वारा मनाये जा रहे हैं सेवा पखवाड़ा के 10 वें दिन अवध पब्लिक स्कूल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें किशोर पीढ़ी को भारत की साहित्यिक परंपराओं से अवगत कराया गया।भारत विकास परिषद की ओर से अनुप सहगल,विनोद कपूर,रवी प्रकाश चंद्रा,लक्ष्मीकांत शर्मा हरीश दुलवानी कार्यक्रम आयोजन में सहयोग रहा।
सभी ने किशोर पीढ़ी को जानकारी देते हुए बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का साहित्य से निकट का संबंध था। उन्होंने पत्रिका बंद वाणी का संपादन किया, जिसके माध्यम से उन्होंने बड़े रचनाकारों को जोड़ा| आप बांग्ला भाषा के विद्वान थे।
आप भारतीय भाषाओं और साहित्य के प्रोत्साहक थे।श्री अरविंद,विपिन चंद्र पाल, सतीश चंद्र मुखर्जी, लोकमान्य तिलक,महात्मा गांधी ऋषि बंकिम के नेतृत्व वाले रक्षा राष्ट्रीय शिक्षा आंदोलन की अपने विरासत की।
125 वीं जयंती को क्वासिक सैंटेरियन कहते हैं।
बंगाली साहित्यकार रविंद्र नाथ टैगोर और शरद चंद्र चट्टोपाध्याय- श्यामा प्रसाद मुखर्जी के करीबी थे।आने वाले समय में आपको साहित्य और भाषाओं के बड़े संरक्षक और समर्थक के रूप में जाना जाएगा।
अपने पिता द्वारा शुरू किए गए बंगाली लोकगीतों और लोक साहित्य को संकलित कर आगे बढ़ाया।कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन स्मरण और वन्दन ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में विराट और अर्चिता सिंह ने श्रेष्ठता दिखाई।कुणाल सागर और अभिनव श्रीवास्तव का प्रदर्शन दी सराहनीय रहा।
प्रभारी मंजू गुप्ता प्रश्नोत्तरी की एंकर रही।आयोजित कार्यक्रम से किशोर पीढ़ी में जाने भारत की साहित्यिक परंपरा शाखा टाइगर के प्रयासों को गति मिली ।
