औंग । तहसील बिन्दकी के ग्राम औंग में हाइवे की जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए कई बार फीता चला, निशान लगाए गए तीन बार नोटिस जारी हुई । और अन्त में रसूखदार नेता का फोन जिले में आया , परिणाम ये रहा कि उक्त न्याय संगत काम हमेशा के लिए क्लोज हो गया । देखा जाये तो तहसील बिंदकी के अंतर्गत अतिक्रमण अभियान में जो निर्माण तोड़े गए उनके साथ नाइंसाफी हुई , और यह साबित हो गया कि पहुंच वालों के लिए कोई नियमावली मान्य नहीं है ।

क्षेत्रीय जनता ने दबी जुबान से कहना शुरू कर दिया है कि सरकार के लोग ही सरकारी काम में दखलंदाजी कर रहे हैं। इस पंचवर्षीय के अंतर्गत जनपद फतेहपुर में लोकतंत्र के प्रहरियों ने अधिकारियों को न्याय संगत कार्य नहीं करने दिया गया । गांव के लोगों के लिए कभी चौपाल नहीं लगाई गई ।
विधायकों ने अपने आवास में जनता दर्शन के नाम से एक स्टूडियोनुमा स्थायी मंच बना रखा है जो सिर्फ खनन , सड़क निर्माण की ठेकेदारी तक ही सीमित रहती है । कभी आईजीआरएस के शिकायत कर्ता से किसी विधायक या मंत्री ने उसका दर्द समझने की कोशिश नहीं की । बल्कि इन्हीं नेताओं के बल पर या इनकी सिफारिश पर शिकायत नंबर 40017226020859 का फर्जी निस्तारण कर दिया गया ।
