बरेली । आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी काशीराम के जनपद बरेली के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी हाई कमान के निर्देशानुसार महा महिम राष्ट्रपति महोदय के नाम जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन दिया गया, जिसमें दिल्ली जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किए जाने की घोर निंदा करते हुए छात्रों को न्याय और इंसाफ दिलाने और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन दिए जाने के समय आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बरेली मंडल प्रभारी अच्छन अंसारी एडवोकेट, प्रदेश महासचिव व जोन प्रभारी राजपाल कश्यप एडवोकेट, प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष मनोज सागर, मुख्य जिला प्रभारी दुर्वेश अली अंसारी, नियाज़ अहमद अंसारी, फरीद खान, कामना जगन्नाथ, पवन सागर, वीरेंद्र कुमार, निसार अहमद कुरेशी, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद रियाज, भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव विकास बाबू वाल्मीकि एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष सुशील गौतम, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल सागर, मंडल महासचिव आकाश सागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतूल वाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर मेव खुर्शीद, लीगल सेल मंडल संयोजक अमर सिंह एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित गौतम, सरफराज अहमद अंसारी, परवेज खान, रिजवान खान, साजिद अली खान, पूनम सागर सहित काफी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
