लेखराज कौशल / पुलिस दर्पण
हापुड़ । जनपद हापुड़ के जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय बुलंदशहर रोड पर जिला अध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर की अध्यक्षता में ‘आरक्षण दिवस व संविधान मान स्तंभ दिवस’ अत्यंत हर्षोल्लास और अटूट संकल्प के साथ मनाया गया ।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित शर्मा का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन व स्वागत किया जा रहा है इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं ।
इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित सभी समाजवादी योद्धाओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के पवित्र संविधान और शोषितों-पिछड़ों के आरक्षण की रक्षा करने का आजीवन संकल्प लिया तथा संविधान मान स्तंभ दिवस पर संविधान की हिफाजत की शपथ ली। कार्यक्रम में मौजूद हर एक कार्यकर्ता ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंककर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की गद्दी पर बैठाने का दृढ़ संकल्प लिया ।
इस अवसर पर अपने तीखे तेवरों में समाजवादी पार्टी हापुड़ के जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार देश के संविधान और दलितों-पिछड़ों के आरक्षण पर सुनियोजित हमले कर रही है । समाजवादी पार्टी बाबा साहब के संविधान और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक संघर्ष कर रही है आज हमारे बीच लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित शर्मा का स्वागत किया जा रहा है जिनके नेतृत्व में युवा विंग और अधिक आक्रामक रुख के साथ पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी हमारा एकमात्र और अंतिम लक्ष्य वर्ष 2027 में आदरणीय अखिलेश यादव को भारी बहुमत के साथ प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है जिसके लिए हर एक समाजवादी सिपाही पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ मैदान में डटा हुआ है ।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश यादव, मोहसिन सलमानी, रोहित जाटव, तनवीर अहमद, पुरुषोत्तम वर्मा, रेशमा यादव, अफसाना चौधरी, यसी यादव, अरुण ढाका, आदेश गोस्वामी, तेजपाल प्रमुख, शिवकुमार यादव, यादइलाही, श्याम सुंदर, अनुज सिरोही, मेघराज सिंह, दिक्षित शर्मा, सांबर सैफी, राजीव, अमन, अभिषेक शर्मा, हसरत, मुजाहिद, आमिर, नईमुद्दीन, दीपिका चुग, रूबी यादव, कमर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
