भदोही।राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने 27 जुलाई 2026 को जनपद भदोही के एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया। शासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार उनका कार्यक्रम सुबह से देर रात तक चलता रहा।

दौरे की शुरुआत ज्ञानपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती समारोह से हुई। इसके बाद उन्होंने जनपद के पुलिस अधीक्षक एवं उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्य मंत्री ने विश्व कीर्तिमानधारी योगाचार्य विजय श्रीवास्तव के बनकट सर्रोई स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी भी ली।
इसके उपरांत उन्होंने सभासद अजय दुबे के कार्यालय पर आयोजित जनसंपर्क एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। देर शाम उनका अंतिम कार्यक्रम श्री प्यारेलाल बिंद पब्लिक स्कूल, घमहापुर में आयोजित सामूहिक रात्रिभोज में रहा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अगले दिन के निर्धारित कार्यक्रम के लिए विंध्याचल (मिर्जापुर) रवाना हो गए।
दौरे के दौरान पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक जायसवाल, योगाचार्य विजय श्रीवास्तव, तरुण कुमार शुक्ला, प्रिया कुमार श्रीवास्तव, अजय दुबे, अरविंद मौर्य, राजीव मोदनवाल, लालता सोनकर, बृजेश मिश्र, दशरथ बिंद, ज्वाला प्रसाद बिंद, हरिश्चंद्र बिंद, डॉ. त्रिलोकी, डॉ. महेश गिरी, ओम सिंह, सुमनलता श्रीवास्तव, विमलधर दुबे, अमित कुमार, संतोष कुमार चौहान, सत्य प्रकाश शर्मा, प्रियांश श्रीवास्तव, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
