संवाददाता विजय कश्यप
बलरामपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर वाराणसी से निकली पावन कलश बंधन यात्रा का बलरामपुर जनपद की सीमा पर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल रथ एवं पवित्र कलश के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चित्र एवं कलश का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा उनके बताए समरसता,समानता,प्रेम, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे वातावरण में गुरु रविदास महाराज के जयघोष एवं भक्ति गीतों से श्रद्धामय माहौल बना रहा।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,विधायक राम प्रताप वर्मा,नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, गोविंद सोनकर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष वंदना पासवान,बृजेन्द्र तिवारी,संजय शुक्ल, वरुण सिंह ‘मोनू’, कार्यक्रम संयोजक शिव प्रसाद यादव,सहसंयोजक राजाराम गौतम,बिन्दू विश्वकर्मा,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’, महेन्द्र पाण्डेय,डीपी सिंह बैस,साधना पाण्डेय,सुधा पाण्डेय,सरोज तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समरसता,सामाजिक समानता और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने की प्रेरणा देती हैं। उनकी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यह कलश बंधन यात्रा समाज में एकता,सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।
