किसानो ने परेशान होकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर सचिव कि शिकायत विकास खंड अधिकारी ने एग्रीकल्चर के कर्मचारी को खाद वितरण में हो रही धांधली को रोकने के लिए साधन सरकारी समिति पर भेजा
बरेली । साधन सहकारी समिति क्योलडिया में खाद वितरण के दौरान चल रही भारी धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय किसानों में गहरा आक्रोश है। किसानों ने खंड विकास अधिकारी ईशा हर्षिता भदपुरा को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर समिति के सचिव अरविंद कुमार गौतम स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

किसानों का कहना है कि वे यूरिया खाद लेने के लिए सुबह से ही लंबी लाइनों में लग जाते हैं। शिकायत के अनुसार, बीते दिनों दोपहर करीब 12 बजे जब खाद का वितरण शुरू हुआ, तो लाइन लगवाने के बाद अचानक वितरण प्रक्रिया में मनमानी शुरू कर दी गई। किसानों का आरोप है कि समिति के सचिव और स्टाफ प्रति बोरी खाद पर 100 रुपए की अवैध वसूली रिश्वत ले रहे हैं। जो किसान यह अतिरिक्त रकम देने से मना किया, सचिव ने खाद देने से साफ इंकार कर दिया ।इसके अलावा, किसानों ने यह भी शिकायत की है कि समिति परिसर में स्टॉक लिस्ट या रेट लिस्ट नहीं लगाई गई है, जिससे पारदर्शित पूरी तरह गायब है। अधिकारी अपनी मनमानी चलाते हुए प्रति कट्टा 270रुपये वसूल रहे हैं। दूर-दूर से आए किसान दिनभर कड़कती धूप और अव्यवस्था के बीच भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं, और शाम को खाद न मिलने के कारण निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हैं।समय पर यूरिया खाद न मिलने की वजह से किसानों की गन्ना और धान की फसलें खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई गई और उन्हें निष्पक्ष रूप से खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे विकास खंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे विकासखंड अधिकारी ने एग्रीकल्चर सत्येंद्र पाल सिह को गोदाम पर पहुंचकर सुचारू रूप से खाद वितरण को आदेश दिया किसान मदन लाल, प्रपेन्द्र कुमार, बाबूराम, ओमपाल, सोमपाल और राज कुमार राजेंद्र कुमार गेदल लाल सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान मौजूद थे
