संवाददाता प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही। भदोही के विधायक दीनानाथ भास्कर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जनपद के विकास, कृषि, कानून-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले जिले में वर्षा की स्थिति और कृषि कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विधायक दीनानाथ भास्कर से जनपद में चल रहे विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोरेलाल पर हुए हमले का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से भाजपा नेता शैलेंद्र दुबे, पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा नागेन्द्र सिंह ,पूर्व जिला महामंत्री रमेश पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र दुबे, भाजपा नेत्री सपना दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रेनू पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोरेलाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विधायक दीनानाथ भास्कर के नेतृत्व, संगठन के प्रति उनकी सक्रियता तथा कार्यकर्ताओं के साथ उनके आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।
