संवाददाता प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही। जनपद के लिए गौरव का विषय बनी महत्वपूर्ण उपलब्धि पर माननीय श्री राजेंद्र मिश्रा ( बाबा मिश्रा) जी का सोमवार को काका ग्रुप की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भारत सरकार द्वारा न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग के लिए उनका चयन किए जाने पर जनपदवासियों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि को भदोही के लिए सम्मान और गौरव से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसी क्रम में काका ग्रुप के चेयरमैन (यादवेंद्र कुमार रॉय) काका के नेतृत्व में ग्रुप के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री राजेंद्र मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर चेयरमैन वाई.के. रॉय ने कहा कि श्री राजेंद्र मिश्रा का चयन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे भदोही जनपद के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि उनकी कार्यक्षमता, अनुभव और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री मिश्रा अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कार्यक्रम में काका ग्रुप के कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने श्री राजेंद्र मिश्रा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जनपद के किसी व्यक्ति को ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
स्वागत एवं अभिनंदन के दौरान काका ग्रुप परिवार की ओर से श्री राजेंद्र मिश्रा को बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की गई।
