संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग, आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया
संवाददाता, पुलिस दर्पण | गोंडा
गोंडा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी वेस्ट श्री राधेश्याम राय के नेतृत्व में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बालपुर पुलिस चौकी इलाके में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर उनकी सघन चेकिंग की गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों के आवश्यक कागजात तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

