ऑपरेशन चक्रव्यूह: कौशांबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी, दुष्कर्म, अपहरण और वारंटी समेत छह आरोपी गिरफ्तार
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
कौशांबी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कौशांबी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी तथा दो वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव में घर के बाहर बंधी भैंस चोरी होने की शिकायत पर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी मलखान सरोज को अरई सुमेरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की भैंस भी बरामद कर ली गई।
पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने धार्मिक स्थल से घंटा और अन्य सामान चोरी करने के मामले में बैशकांटी निवासी मुननीलाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी के 14 पीतल के घंटे और 28 ताले बरामद किए गए, जिन्हें क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से चोरी किया गया था।
चरवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी सुदेश कुमार उर्फ लल्ला निवासी प्रयागराज को उदयपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। वहीं पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी नजीर खान को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।
इसके अलावा मोहब्बतपुर पैंसा थाना पुलिस ने न्यायालय से संबंधित मामले में वांछित वारंटी रामू निवासी अफजलपुर बारी तथा सैनी थाना पुलिस ने वारंटी अनीता देवी निवासी रामपुर धमावां को गिरफ्तार किया।
कौशांबी पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी
