
संवाददाता: पुलिस दर्पण ब्यूरो मेरठ
मेरठ। शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर और आरक्षण समाप्त कर योग्यता आधारित व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के कार्यकर्ताओं ने मेरठ के गंगनहर में उतरकर अनोखा जल सत्याग्रह किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घंटों तक गंगनहर के पानी में खड़े रहे और केंद्र सरकार के प्रस्तावित यूजीसी बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया।
प्रदर्शन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पास आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और संगठन के झंडे लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित यूजीसी बिल शिक्षा व्यवस्था में समानता के सिद्धांत को प्रभावित कर सकता है और इससे छात्रों तथा युवाओं के हितों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
