
लेखराज कौशल जिला प्रभारी हापुड़
हाल ही में मेरठ सहारनपुर मंडल से शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा ने माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा द्वारा आगामी विधानपरिषद चुनाव में उनको समर्थन का वायदा किया, इस संबंध में उन्होंने माध्यमिक विद्यालय शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के लेटर हेड पर छपा हुआ एक समर्थन पत्र भी सोशल मीडिया पर जारी किया जिसमें संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सरला चौधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह वर्मा सहित कई लोगों के हस्ताक्षर शामिल है।
इस समर्थन पत्र के संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रधान महासचिव आदरणीय जियारत हुसैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए बताया की संगठन द्वारा किसी भी प्रत्याशी को कोई समर्थन जारी नहीं किया गया है। उन्होंने समर्थन पत्र के लेटर पैड पर भी प्रश्नचिन्ह लगाते हुए इस तरह के वायदों का पूर्ण रूप से खंडन किया। साथ ही साथ उन्होंने सभी शिक्षक एवं प्रबंधकों से एमएलसी शिक्षक चुनाव के संबंध में किसी भी राजनीतिक दल के समर्थित प्रत्याशी से सतर्क रहने का आह्वान भी किया। उनके अनुसार राजनीतिक दलों के प्रत्याशी हमारे बीच वित्तविहीन शिक्षकों का नकाब ओढ़ कर आते हैं और फिर हमें ही बेचने का कार्य करते हैं। उन्होंने वायदा किया कि आगामी विधानपरिषद चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को वित्तीय विहीन शिक्षक एक एक वोट से तड़पाने का कार्य करेगा।
इस पूरे मामले पर जब शिक्षक नेता एवं शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के संस्थापक डॉक्टर कुलदीप मलिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे वर्तमान विधायक श्री चंद शर्मा एवं माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के बीच का मामला बताते हुये मेरठ सहारनपुर मंडल के सभी शिक्षकों से ऐसे झूठे वादों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में वर्तमान विधायक श्री चंद शर्मा जी शिक्षकों एवं प्रबंधकों से झूठे वायदे करके चुनाव जीत चुके हैं लेकिन अब मेरठ सहारनपुर मंडल के शिक्षक एवं प्रबंधक जागरूक हो चुके हैं और ऐसी झूठी अफवाहों से उन पर चुनाव की दृष्टि से कोई असर होने वाला नहीं है।
