
लेखराज कौशल जिला प्रभारी
हापुड़। हापुड़ में अग्रवाल महासभा के त्रिवार्षिक चुनाव लड़ रहे अग्रवाल सेवा ग्रुप एवं महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप ने अपने-अपने चुनावी कार्यालय शुरू कर अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।अग्रवाल सेवा ग्रुप ने रेलवे रोड स्थित सेंट तुलाराम धर्मशाला में अपना चुनाव कार्यालय खोला है।
इस दौरान हुई बैठक में प्रधान पद के प्रत्याशी ललित अग्रवाल छावनी वालों ने कहा कि यदि उनको व उनकी पूरी टीम को वोटर जिताते हैं तो वह पहली मीटिंग में माहेश्वरी व जैन समाज के लोगों की अग्रवाल महासभा में वोट बनाए जाने का प्रस्ताव पास करेंगे। इसके अलावा अग्रसेन धाम बनाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा।
इस दौरान सभी प्रत्याशियों के अलावा विजय गोयल, अशोक अग्रवाल, चेतन प्रकाश अग्रवाल, मनीष कंसल मक्खन, मनीष गर्ग नीटू, दुर्गाकांत गर्ग, अमित अग्रवाल जोनी, मोहित अग्रवाल मोनी, सोनू बंसल, राजीव गर्ग, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, विशाल पानी वाले, ललित गोयल, सुरेश जिंदल, पुनीत गोयल, पंकज अग्रवाल, जयभगवान शर्मा, अरविंद शर्मा, योगेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
वहीं महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप ने गोल मार्केट स्थित छज्जूमल की धर्मशाला में अपना चुनाव कार्यालय शुरू किया। चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर हुई बैठक में प्रधान पद के प्रत्याशी अतुल चौकड़ायत पटाखे वाले ने कहा कि उनका परिवार हापुड़ में बने अग्रसेन भवन की नींव से जुड़ा है। यदि वोटर उनके ग्रुप को जीत का आशीर्वाद देते हैं, वह अपने सभी वायदों को कर्मठता से पूरा करेंगे। वहीं नए अग्रसेन भवन की जमीन का बैनामा बहुत जल्द तथा प्राथमिकता पर कराएंगे।
इस दौरान सभी पदों के प्रत्याशियों के अलावा अशोक चौकड़ायत, सुधीर अग्रवाल चोटी, आईआईए हापुड़ चैप्टर पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, शांतनु सिंघल, विवेक गर्ग एडवोकेट, अशोक गुप्ता बीमे वाले, अजय गोयल, राजकुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
