
लेखराज कौशल (जिला प्रभारी )
हापुड़ /गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने गार्द की सलामी दी। इसके बाद एसपी ने थाना कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों और अपराध रजिस्टरों की जांच की तथा पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्थाएं भी परखी गईं।
एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों से शिकायतों के निस्तारण और केंद्रों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने मालखाना, बंदीगृह और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव और थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था देखी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण करने और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि थाने की कार्यप्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखना जरूरी है।वार्षिक निरीक्षण के जरिए थाना स्तर पर पुलिसिंग, अभिलेखीय व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को कमियों में सुधार और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
