
लेखराज कौशल (जिला प्रभारी )
हापुड़ /बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के उपैड़ा फ्लाईओवर के पास मंगलवार तड़के किराना सामान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक पिलखुवा से किराना का सामान लेकर मुरादाबाद जा रहा था। उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीच पलट गया।
हादसे में हापुड़ के निवाजीपुरा निवासी चालक दानिश पुत्र शकील को मामूली चोटें आईं। सूचना पर हाईवे-5 पर तैनात बाबूगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी शिवाय धौलाना निवासी महेंद्र कुमार पुत्र अभय सिंह को हादसे की जानकारी दे दी गई है। हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए क्रेन बुलाकर ट्रक को साइड कराया गया और उसमें लदा सामान दूसरे वाहन में शिफ्ट कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
