ऑपरेशन शुद्धि में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा, ब्रेजा कार, मोबाइल फोन और नकदी बरामद; कुल बरामदगी की कीमत करीब 62 लाख रुपये
पुलिस दर्पण संवाददाता, सोनभद्र
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना चोपन पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा, एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन और 1,210 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने की।
सूचना पर घेराबंदी कर दबोचे गए तस्कर
पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को थाना चोपन पुलिस प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एसओजी टीम को सूचना मिली कि हाथीनाला टोल प्लाजा की ओर से एक संदिग्ध ब्रेजा वाहन डाला–रॉबर्ट्सगंज मार्ग से गुजरने वाला है।
सूचना मिलते ही बग्घानाला पुल और डाला क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की गई। शाम करीब 4:25 बजे ओबरा जाने वाली सर्विस लेन पर संदिग्ध वाहन को रोक लिया गया। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई।
93 पैकेट गांजा बरामद
वाहन की तलाशी के दौरान आगे और पीछे की सीटों के बीच बने खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे चार बोरों से 93 पैकेट बरामद हुए। जांच में इनमें कुल 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।
बरामदगी के आधार पर थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/27ए/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
ओडिशा से मंगाकर मिर्जापुर पहुंचाई जा रही थी खेप
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से मंगवाकर अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में वाहन में लोड कराया गया था। इसके बाद इसे सोनभद्र के रास्ते मिर्जापुर के एक व्यक्ति तक पहुंचाने की योजना थी। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि ऑनलाइन माध्यम और मोबाइल फोन के जरिए तस्करी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था तथा फोन-पे के माध्यम से धन का लेन-देन किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी और आगे की जांच
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुंद यादव और रोहित सिदार निवासी रायगढ़ (छत्तीसगढ़) तथा आशीष मौर्य निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

