इंदिरा मिल चौराहे पर भाजपा नेताओं ने बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही
भदोही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को नगर के इंदिरा मिल चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा समेत जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाया। उन्होंने समाज में भाईचारे, शांति और समानता का संदेश दिया। गांधी जी ने स्वच्छता को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के उनके संदेश को जीवन में अपनाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान नई बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष के पति लालता सोनकर, विनीत बरनवाल, प्रदीप यादव, अरविंद मौर्या, तहसीलदार सिंह, अजय चौहान, संतोष चौहान, नंदलाल यादव, डॉ. शैलेंद्र दुबे, पवन दुबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
