संवाददाता, प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आरक्षी नागरिक पुलिस राजकुमार भारती को मंगलवार को भदोही पुलिस ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

राजकुमार भारती क्षेत्राधिकारी कार्यालय भदोही में तैनात थे। सोमवार 10 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे थाना भदोही क्षेत्र के मोढ़ चौकी के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार को अंतिम विदाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
अपने साथी आरक्षी को अंतिम विदाई देते समय पुलिसकर्मियों की आंखें नम रहीं। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अपने साथी को खोने का गम साफ दिखाई दिया। पूरे माहौल में शोक और भावुकता का वातावरण रहा।
