बिसौली(बदायूँ) । सावन माह एवं कांवड़ यात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, बिसौली इकाई ने एसडीएम बिसौली को ज्ञापन सौंपकर कांवड़ मार्गों और प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास मांस, मछली एवं मदिरा की दुकानों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

संगठन का कहना है कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो
