मऊरानीपुर झांसी (पुलिस दर्पण)। मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम टिकरी में दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा मिशन 2027 को सफल बनाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालाराम अहिरवार, मुख्य प्रभारी झांसी मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी तथा कैडर प्रशिक्षण प्रदान किया। कैडर कैंप के दौरान युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। साथ ही ग्राम टिकरी के विभिन्न बूथों का गठन भी किया गया। लालाराम अहिरवार ने युवाओं से बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा मिशन 2027 की तैयारियों पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी सत्तीदीन श्रीवास, रोशन कुशवाहा, प्रेमनारायण पचौरिया, सत्यप्रकाश अंबेडकर, प्रदीप रामकुमार श्रीवास, ब्रजेश भटपुरा, हेमंत कुमार,लेखराज सिंह, अमृतलाल वर्मा, मोहन श्रीवास, करन अहिरवार, धनीराम नेता, श्रेयांश दिनकर, अखंड दिनकर, मुन्नालाल अहिरवार, लक्ष्मण दरोगा, रहमान चाचा, राजाराम अहिरवार, जी डी जहरीला, रामस्वरूप बाबूजी, आदित्य गौतम, रोहित गौतम, मनीष, सौरभ, लकी, आकाश, विक्की, विशाल, संजय सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम
