आगरा से जिला ब्यूरो नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आगरा महानगर ने छीपीटोला बाजार कमेटी का गठन किया है। महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने विराग जैन को अध्यक्ष, चंद्रमोहन जैन ‘मोनू’ को महामंत्री और रोहित जैन सीए को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे गए। कमेटी ने व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने और बाजार की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया।
अध्यक्ष विराग जैन और महामंत्री चंद्रमोहन जैन ‘मोनू’ ने कहा कि जल्द कमेटी का विस्तार कर अधिक व्यापारियों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
