संवाददाता, प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही । भदोही के मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल, मंगापट्टी (सुधवै), जंगीगंज में जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शिवम पांडेय ने मां सरस्वती की पूजा और दीप जलाकर किया। इसके बाद उन्होंने तीर चलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

इस मौके पर बीएसए शिवम पांडेय ने कहा कि जीवन और खेल दोनों में अनुशासन बहुत जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने तथा अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की।
कार्यक्रम में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। तीरंदाजी संघ के जिला महासचिव अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि खेलों में सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत और नियमित अभ्यास जरूरी है।
प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
