
पुलिस दर्पण रिपोर्टर कृष्ण चंद्र शुक्ला बहराइच
बहराइच। आज दिनांक 21 सितंबर को ग्राम काल्हापारा, फखरपुर विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीएसए बहराइच का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया और बीएसए के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

भवानी ठाकुर ने आरोप लगाया कि बीएसए को लोग “करप्शन किंग” के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि बीएसए पूर्व में महराजगंज में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हो चुका था। बहराइच में तैनाती के दौरान भी भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले फरवरी में बेसिक शिक्षा की सत्र 26/27 की एक ट्रक किताबें बेच दी गई थीं, जिसमें मुकदमा दर्ज कर किताबों सहित ट्रक बरामद किया गया और तीन कर्मचारियों व कबाड़ी को जेल भेजा गया था। अब बेसिक शिक्षा के 519 ECCE एजुकेटरों की नियुक्ति में 140 की भर्ती पहले और फिर 173 की नियुक्ति की गई। नियुक्ति पत्र देने से पहले ही पूरा खेल उजागर हो गया और करोड़ों की वसूली के आरोप गांवों में फैल गए, जिससे लोगों में आक्रोश है।
ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि अध्यापकों के समायोजन के नाम पर भारी वसूली की गई है और बीएसए द्वारा सैकड़ों करोड़ की चल-अचल संपत्ति बनाने की चर्चा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने और संपत्ति की जांच की मांग की है।
पुतला दहन के दौरान जयनू ठाकुर, अखिलेश सिंह, देवा सिंह, शिवकुमार सिंह, संतोष सिंह सरपंच, मनोज कुमार गौतम मुटरू, हंसराज गौतम, कृपा राम गौतम, राजित राम गौतम, रामलाल गौतम, नंदू साहू आदि मौजूद रहे।
