किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन बोले जंगली जानवर उठा ले गया,
पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जांच में जुटे ।
खुटार/शाहजहांपुर – नगर के गोला रोड पर स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे एक परिवार की एक 16 वर्षीय बेटी बीती रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।

सुबह परिवार के लोग सो कर उठे, तो उन्होंने अपनी झोपड़ी के बाहर काफी दूर तक घसीटने के निशान देखे। जिस पर उन्होंने किसी जंगली जानवर द्वारा बेटी को घसीटकर ले जाने की आशंका जताते हुए मामले की सूचना वन कर्मियों को दी। खबर लगते ही वन दरोगा रोहित पांडे, संतोष गौड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। लेकिन जांच में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिससे यह पुष्टि की जा सके कि किशोरी को कोई जंगली जानवर उठा ले गया है। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना खुटार पुलिस को दी। लेकिन अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
