सहारनपुर। सावन के पहले सोमवार पर लाखों कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोमवार तड़के 3:30 बजे खुद मोर्चा संभाल लिया। अम्बेडकर चौक से सरसावा (हरियाणा बॉर्डर) और फिर गागलहेड़ी-बड़कला (उत्तराखंड बॉर्डर) तक पूरे कांवड़ मार्ग और हाईवे का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान डीजे वाहनों की ऊंचाई की जांच, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, अस्थायी पुलिस चौकियां, कांवड़ शिविर, मंदिरों की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पैदल चल रहे श्रद्धालुओं से सड़क पर विश्राम न करने की अपील भी की गई।
SSP का सख्त संदेश:
“कांवड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। हर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करेगा और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।”
सहारनपुर पुलिस का दावा है कि कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरा पुलिस महकमा 24 घंटे अलर्ट मोड पर है।
