
बिंद्रा बाजार/आजमगढ़। अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन की ओर से शुक्रवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंबिका सेवा संस्थान लंबे समय से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ-साथ टीबी मरीजों की सहायता और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराने जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव किसी बहन-बेटी की जिंदगी में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जरूरतमंद बेटियों की शादी और पढ़ाई में हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि पैसे के अभाव में किसी परिवार को परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने बताया कि अंबिका सेवा संस्थान से बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से जुड़ रहे हैं। संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखकर लगातार नए कार्यकर्ता समाजसेवा के लिए आगे आ रहे हैं।
कार्यक्रम में थाना गंभीरपुर अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदपुर विजय विश्वकर्मा, सुरेंद्र प्रधान नगरैया जहांनपुर, लकी श्रीवास्तव, पवन अस्थाना, धर्मेंद्र मास्टर, अधिवक्ता ऋषिराज, जयप्रकाश मास्टर, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
