
सुल्तानपुर (सहारनपुर) । चिलकाना – विधानसभा नकुड़ के अंतर्गत कस्बा सुलतानपुर चिलकाना के ऐतिहासिक पैठ मैदान में रविवार को ‘सामाजिक चेतना व राजनैतिक संगोष्ठी एवं भव्य स्वागत समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को ‘ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज’ (AISSS) का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि डॉ. धर्म सिंह सैनी का देवतुल्य जनता, सर्वसमाज के बुजुर्गों और ऊर्जावान युवाओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और गगनभेदी नारों के साथ अत्यंत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया।
डॉ. धर्म सिंह सैनी विशाल जनसभा और संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. धर्म सिंह सैनी ने उमड़े जनसैलाब के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने भावविभोर होते हुए कहा, संगठन में मुझे मिला यह सर्वोच्च पद और सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि मेरे पूरे क्षेत्र और सर्वसमाज का सम्मान है। यह आपकी एकता की जीत है। जनता से मिला यह अगाध स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी है।
उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को विश्वास दिलाया कि वह इस नई जिम्मेदारी के साथ समाज के उत्थान अधिकारों की रक्षा और क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर और संघर्षरत रहेंगे शिक्षा, एकता और राजनैतिक सशक्तिकरण पर रहा जोर संगोष्ठी में उपस्थित विभिन्न मुख्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने समाज को पूरी तरह संगठित करने, शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और राजनैतिक रूप से सशक्त बनने पर अत्यंत प्रेरणादायक विचार रखे। मंच से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि एकता, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण ही आने वाले समय का मुख्य संकल्प होगा।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. धर्म सिंह सैनी ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी गणमान्य जनों, सामाजिक प्रतिनिधियों, युवाओं और बुजुर्गों का अंतःकरण से आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ ओमपाल सैनी जी ने की इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
