भदोही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भदोही नगर के अटल चौक, अजीमुल्ला चौराहा स्थित पुलिस बूथ के पास ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने तिरंगा फहराकर सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विनय गुप्ता, प्रदीप विश्वकर्मा, दीपू, राजेंद्र यादव, सभासद रमेश सरोज, अरविंद मौर्या, गिरधारी जायसवाल, अजय दुबे, राजेश जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, अशोक पाल, राधेश्याम गुप्ता, कमलेश जायसवाल, बाड़ेलाल गुप्ता और रमेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। सभी ने आपसी भाईचारा, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया। समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।
