धर्मेन्द्र सिंह
अयोध्या। जनपद अयोध्या के बारून बाजार चौराहा स्थित प्रिया रिसोर्ट एवं लॉन में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वावधान में ‘दलित चौपाल’ एवं ‘सदस्यता अभियान’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वजीत कोरी ने की। संयोजक मिल्कीपुर प्रभारी पतीराज कोरी रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष (मध्य) अरविन्द पासवान तथा प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी) राजीव पासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में अयोध्या मंडल प्रभारी सुनील सिंह एवं विधानसभा प्रभारी पतिराज भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्य अतिथि अरुण भारती ने अपने संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा संविधान के मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं एवं महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की तथा अपनी स्थानीय समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया। वक्ताओं ने संगठन विस्तार एवं सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह, पंकज शर्मा, प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी लोकेश कुमार श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला कुमारी, वेद प्रकाश, अमेठी जिलाध्यक्ष धर्मराज पासवान, कानपुर जिलाध्यक्ष विपिन यादव, जिला उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा, दिनेश मिश्रा, विमलेश कुमार सिंह, ओंकार सिंह, अतुल सिंह, विनोद यादव, दिलीप कुमार कोरी, मनीष कुमार, कृष्ण सरोज, सोनी कामिनी गौड़, बृजेश कुमार कोरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों जिला अध्यक्ष सरबजीत कोरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।
