सत्येंद्र सिंह यादव ब्यूरो बरेली उत्तर प्रदेश

बदायूं, उसहैत। भीषण गर्मी के बीच ककराला चौराहे पर लगे आरओ वाटर प्लांट से लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरओ वाटर प्लांट में पानी ठंडा नहीं हो रहा, जिसके चलते राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर अध्यक्ष नवाब हसन से स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ककराला चौराहे पर लगे आरओ वाटर प्लांट की जल्द जांच कराकर खराब कूलिंग सिस्टम को दुरुस्त कराया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल मिल सके।
लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में सार्वजनिक स्थान पर पेयजल की उचित व्यवस्था बेहद जरूरी है। संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
