लेखराज कौशल
हापुड़। ऑल इंडिया हिन्दुस्तान काँग्रेस पार्टी उतर प्रदेश के तत्वावधान में एक प्रतिनिधि ने प्रदेशाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष हापुड़ देहात से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ रही हत्या लूट बलात्कार भष्टाचार और दुर्घटना से परिवार के परिवार उजड़ रहे। हापुड़ थाना देहात के ग्राम धनोरा और ददायरा के मार्ग पर आरोपियों ने घात लगाकर मोहम्मद आजमपुर निवासी किसान गौरव त्यागी की लाठी हथोड़े से पीट पीट कर खुलेआम निर्मम हत्या कर दी। जबकि मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था।

उक्त घटना ने हापुड़ सहित यूपी के लोगों को झकझोर कर रख दिया। पीड़ित पिता एवं परिजनों से प्रदेशाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने साय 4 बजे गांव मोहम्मद आजमपुर पहुंचकर सांत्वना दी और दुःख के समय पार्टी परिवार जनों के साथ खड़ी है। उधर ततारपूर में रोंग साइड आ रहे ट्रक ने बाइक पर दो लोगों को बीस मीटर तक घसीटा एक व्यक्ति की मौके पर मत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
ऑल इंडिया हिन्दुस्तान काँग्रेस पार्टी उतर प्रदेश आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करती है। और परिवार जनों को पुलिस सुरक्षा एवं पचास पचास लाख रुपये आर्थिक सहायता तत्काल प्रभाव से प्रदान की जाए।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल,सुनील शर्मा इंचार्ज जिला प्रदेश कार्यालय,फेसल सैय्यद एडवोकेट जिला हापुड़ धर्मवीर कश्यप, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ हापुड़ नितिन निर्वाण, जिला सचिव हापुड़, दुष्यंत शर्मा जिला सचिव हापुड़,आशु कोरी जिला सचिव हापुड़ कपिल जाटव, जिला सचिव हापुड़ आदि उपस्थित रहे।
