
सहारनपुर, अंबेहटा । थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव टिडोली में भाजपा नेता धर्मसिंह कोरी की हत्या के चर्चित हत्याकांड में मुख्य आरोपी साबिर अली को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। यह मामला पिछले वर्ष पूरे जिले में चर्चा का विषय बना था।
गौरतलब है कि 8 नवंबर 2025 को गांव टिटौली में भाजपा नेता धर्मसिंह कोरी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह घर के पास अपने पशु शेड में सो रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच करते हुए घटना का खुलासा करते हुए गांव टिडौली निवासी साबिर अली पुत्र नवाब अली और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आरोपी की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी। मंगलवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी साबिर अली को जमानत प्रदान कर दी।
