भदोही, 30 जुलाई। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को ज्ञानपुर में भव्य ‘समरसता संकल्प कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में निकली यह यात्रा ज्ञानपुर बस अड्डे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः बस अड्डे पर पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पांडे ओमप्रकाश तिवारी टंकी गुरु, रमेश पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र दुबे, ओमप्रकाश पाण्डेय, चंदूलाल चंद्राकर, भदोही नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विनय पांडे और गोरेलाल, अखिलेंद्र सिंह चिंटू बघेल, सपना दुबे, मनीष पांडे, प्रियंका जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता प्रज्वल बरनवाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र सिंह ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता के साथ निकली इस कलश यात्रा का समापन सामाजिक समरसता, राष्ट्रसेवा तथा संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
