शेरकोट में गैंगस्टर एक्ट के 4 फरार आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई
पुलिस दर्पण समाचार बिजनौर
बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के चार फरार आरोपियों की 41 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी।

जानकारी के अनुसार सलीम, भूरा उर्फ समीर, मकसूद और शाहरुख के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपियों के मकान, आवासीय भूमि तथा वाहन सहित चल एवं अचल संपत्तियों को जब्त किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मामला थाना शेरकोट, जनपद बिजनौर का है।
