सहारनपुर, गंगोह। थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा में फैक्ट्री ब्लास्ट, कईं लोगों की मौत की खबर। धमाका इतना भीषण था कि दूर खेतों तक इंसानी अवशेष मिले।

गांव कुंडा में फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के गांवों तक इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद मौके का मंजर बेहद ही भयावह बताया जा रहा है। ब्लास्ट में करीब छह लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई लोगों के शरीर के अवशेष दूर तक जा गिरे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ घटना की जांच शुरू कर दी गई है।।
