अयोध्या धर्मेंद्र सिंह
अयोध्याधाम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में बस स्टॉप निकट सागर पैलेस में वरिष्ठ समाजसेवी राम प्रताप यादव के आवास परपधारे परम पूज्य 1008 ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज रामनगरी के वरिष्ठ संत महंथ भक्तों ने किया भव्य स्वागत।

धर्म और आस्था की नगरी में पधारे परम पूज्य 1008 ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का अयोध्या विधानसभा की देवतुल्य जनता साधु संतों नेताओं और कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारी के साथ 51 किलो की माला पहनाकर भब्य स्वागत किया ।
इस मौके पर 1008 जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व धर्म सेना के प्रमुख संतोष दुबे एव सभी साधु संतु देवतुल जनता को आशीर्वाद देते हुए कहा गाय हमारी पूजनीय माता है हम इनको पशु नहीं कह सकते आज की सरकार इनको गौ माता ना कह करके इनको पशु समझती है हम धर्म एवं गौ माता की रक्षा के लिए समस्त समाज से आवाहन के लिए निकले हैं की गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए ।
क्योंकि गाय हमारे लिए पूजनीय और मां समान है और मां कभी पशु नहीं हो सकती उन्होंने भाजपा सरकार की घोर निंदा करते हुए मांग की की गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और गौ माता को मां समान दर्जा मिले उन्होंने राम मंदिर चोरी प्रकरण पर भी अपनी खुलकर बात रखी उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में कह कर गए थे कि दूध का दूध पानी का पानी कर देंगे लेकिन उन्होंने यहां दूसरी बार आने पर झूठ बोला और चोरी की घटना पर ध्यान भटकाने के लिए 27 साल पहले की झूठी बात कहते हुए कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढी पर नमाज अदा की गई । जिससे कि लोगों का ध्यान भटक जाए जबकि यह बात एकदम झूठ है कि हनुमानगढ़ी मंदिर के सीढ़ी पर नमाज पढ़ी गई थी ।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक राम प्रताप यादव ने जगद्गुरु स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद जी महाराज एवं उनके साथ आए हुए भक्तों साधु संतों का माला पहनकर भव्य स्वागत करते हुए कहा आज देश और प्रदेश में सभी तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है सभी लोग परेशान हैं इन्हीं सब मुद्दों के खिलाफ स्वामी जी ने जो ललकार भरी है वह आम जनमानस देश और प्रदेशवासियों के लिए आने वाले समय में बहुत ही लाभकारी होगा और देश और प्रदेश का विकास होगा ।
वर्तमान पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने बताया इस मौके पर स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव पूर्व प्रमुख राम अचल यादव, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव प्रवक्ता राकेश यादव, जगन्नाथ यादव, पीठाधीश्वरमहंथ जनमेजय शरण , पीठाधीश्वर महंथ बाल योगी रामदास सुग्रीव आश्रम के पीठाधीश्वर विनोद दास, महंत सूर्यभान दास, अध्यक्षसूर्यकांत पांडे , महंत आनंद दास हनुमानगढीअनिल यादव,योगेश श्रीवास्तव, आचार्य राधेश्याम मिश्रा, सचिन तिवारी, महंत मनी रामदास हनुमानगढ़ी महंत दिनेश दास हनुमानगढ़ी, नागा मधुबन दास , पीठाधीश्वर महंत रमेश दास हनुमानगढ़ी , पीठाधीश्वर महंत दिलीप दास,संत दिवाकर दास, महिला नेता सरोज यादव,महंत आनंद दास हनुमानगढ़ी, दिनेश दुबे, सुरेंद्र संत संजय यादव, कबीर मठ मंदिर के महंत उमाशंकर दास, दिनेश यादव, प्रदीप यादव, दिवाकर यादव,यादव, बृजेश चौहान, , राजेश चौबे, पंकज पांडे, प्रियांशु दुबे, अखंड पांडे, बबलू पांडे मंजीत यादव मुकेश प्रधान, राजेश यादव, करण यादव, महंत ओम प्रकाश, अभिषेक मिश्रा, सेंटी तिवारी आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।
