विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं, जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन भी निःशुल्क
पंचकूला। स्वर्गीय देवीवती अग्रवाल की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार, 30 सितंबर 2026 को राधी देवी अमरावती पॉलीक्लिनिक, अमरावती एन्क्लेव में निःशुल्क नेत्र एवं मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप का आयोजन पंचकूला के पूर्व मेयर एवं ट्रस्ट के चेयरमैन कुलभूषण गोयल की ओर से किया जा रहा है। शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध
कुलभूषण गोयल ने बताया कि कैंप में विभिन्न रोगों की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसमें जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, स्त्री रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, त्वचा रोग, डेंटल, फिजियोथेरेपी और रेडियोलॉजी सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं।
कैंप में डॉ. रामेश्वर चंदर, डॉ. बख्शी गुप्ता, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. अर्चना चौधरी, डॉ. विवेक भाटिया, डॉ. डेजी बंसल, डॉ. लक्षदीप सिंह, डॉ. रजत मेहता, डॉ. अमृता आहूजा, डॉ. किरण, डॉ. दीपक और डॉ. लोकेश मित्तल अपनी सेवाएं देंगे।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी निःशुल्क
कैंप के दौरान जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन निःशुल्क किए जाने की भी जानकारी दी गई है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे राधी देवी अमरावती पॉलीक्लिनिक, सेक्टर-2, पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स, अमरावती एन्क्लेव, पंचकूला पहुंचकर स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच का लाभ उठाएं।
