लखनऊ
यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना ।
भाजपा ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर इकाइयों को चुनावी तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए ।
फरवरी-मार्च 2027 की बजाय समय से पहले चुनाव कराने पर मंथन
प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव कराने की रणनीति पर विचार, भाजपा नेतृत्व ने राज्य इकाइयों से संगठनात्मक नियुक्तियां और चुनावी तैयारियां जल्द पूरी करने को कहा ।
उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड की राज्य इकाइयों ने तैयारियों को लेकर संकेत दिए ।
विपक्षी दलों में भी संभावित समयपूर्व चुनाव को लेकर हलचल तेज ।
इंडिया गठबंधन की बैठक में भी जल्द चुनाव की संभावनाओं पर हुई चर्चा, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच चुनावी रणनीति को लेकर बातचीत की खबर ।
जरूरत पड़ने पर जनवरी 2027 की मतदाता सूची को पहले ही अंतिम रूप दिया जा सकता, हालांकि चुनाव की तारीखों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई ।
पुलिसदर्पण सह सम्पादक अवधेश कुमार दुबे
