प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” को जिले के सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने दिया समर्थन।
संवाददाता: प्रिंस गुप्ता
मण्डल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2026 को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” की शुरुआत करते हुए देश के युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, “नशा युवाओं की प्रतिभा, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ दुश्मन ताकतें और शत्रु देश नशे के कारोबार के जरिए भारत के युवाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए पूरे समाज को मिलकर इस साजिश को नाकाम करना होगा। प्रधानमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि यदि कोई बच्चा या युवा नशे की लत का शिकार हो जाए, तो उसे अकेला न छोड़ें, बल्कि उसका इलाज कराएं और उसका पूरा सहयोग करें।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार नशा मुक्त समाज बनाने पर जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि युवाओं को शिक्षा, खेल, रोजगार और अच्छे संस्कारों से जोड़कर ही नशे जैसी बुराई से बचाया जा सकता है। साथ ही नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के इस अभियान को भदोही में भी लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
1 भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री आशीष सिंह बघेल ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हर नागरिक को अपने परिवार और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलानी चाहिए।
2 जीवन दीप हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. ए.के. गुप्ता ने कहा कि नशा कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता है। सही समय पर इलाज और उचित सलाह से इससे बचा जा सकता है।
3नगर पंचायत नई बाजार के चेयरमैन पति लालता सोनकर ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा।
4 काका ओवरसीज के डायरेक्टर यादवेन्द्र राय (काका) ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।
5 महिला जागरूक मंच की संयोजक संगीता खन्ना ने कहा कि परिवार की महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छे संस्कार और सही मार्गदर्शन से बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सकता है।
6 नगर पालिका परिषद भदोही पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में नियमित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े और नशे से दूर रहे।
सभी वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
