राम-लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का हुआ मंचन, माता-पिता के प्रति भक्ति का दिया संदेश
गाजियाबाद। पुराना विजयनगर स्थित श्री विजय रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
श्रवण कुमार के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल
रामलीला में श्रवण कुमार के चरित्र का मंचन इतना प्रभावशाली रहा कि कई रामभक्तों की आंखें नम हो गईं। मंचन के माध्यम से माता-पिता के प्रति सेवा, समर्पण और श्रद्धा का संदेश दिया गया। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट लेखराज माहौर ने बताया कि श्री विजय रामलीला कमेटी द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है।
कमेटी के पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लेखराज माहौर एडवोकेट, महामंत्री शिवकुमार शिबू, संरक्षक जॉनसन मेसी, अजय पाल, राम सिंह नेताजी, ठाकुर शंकर सिंह, ठाकुर राजपाल मास्टर जी, ठाकुर राजेश सिंह, डायरेक्टर हेमराज माहौर, घनश्याम माहौर, चौब सिंह, मनोहर सिंह कुशवाहा, विमल माहौर, भोला माहौर, कोषाध्यक्ष पवन माहौर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बबीता, अंशु शर्मा, सुनीता, संगीता, मूलो देवी, उषा, चंचल माहौर, शीला देवी, देवकी देवी, वर्षा सहित मातृशक्ति की भी सहभागिता रही। इसके अलावा असलम खान, सुरेश कोरी, गौरव सिसोदिया, शेर सिंह कोरी, संदीप कनौजिया, आदेश कोरी, गिरिराज माहौर, प्रेमचंद पाल, बंशीधर पांडेय, अमन माहौर, अभिनव प्रधान, आचार्य अखिलेश मिश्र, शिवाकांत द्विवेदी, सारांश द्विवेदी, डॉ. राकेश, डॉ. सुभाष और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रामलीला के इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ-साथ माता-पिता के सम्मान और सेवा का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
