गाजियाबाद में पोलियो वायरस मिलने की खबर ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है !!!
गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी के सैंपल में पोलियोवायरस टाइप-1 का स्ट्रेन मिलना की पुष्टि हुई है।
गाजियाबाद के CMO डॉ. सचिन के मुताबिक, रिपोर्ट सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग ने 12 संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर विशेष निगरानी शुरू कर दी है।

107 टीमें घर घर जाकर सर्वे कर रही हैं, जबकि 12 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की 160 टीमें बच्चों की जांच और पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के अभियान में जुटी हैं।
राहत की बात ये है कि यह वायरस किसी मरीज में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की रूटीन सीवेज जांच के दौरान पकड़ा गया है।
पुलिस दर्पण न्यूज
