संवाददाता: प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
गोपीगंज (भदोही)। नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता के आवास पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान कालीन निर्यातक और सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्य संजय गुप्ता तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गुप्ता ने उन्हें भदोही का प्रसिद्ध कालीन भेंट किया।

कालीन देखकर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने उसकी सुंदर डिजाइन और बारीक काम की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि भदोही का कालीन देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान रखता है। यहां के कारीगर अपनी मेहनत और हुनर से बेहतरीन कालीन तैयार करते हैं।

उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र सिंह भदोही में आयोजित तिरंगा यात्रा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल हुए थे!
इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने भदोही के कालीन उद्योग को आगे बढ़ाने और कारीगरों को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की।
